सबसे सटीक news :- "ISRO PSLV-C62 Mission Update: EOS-N1 मिशन में आई तकनीकी खराबी, जानें क्या हुआ?" मिशन के मुख्य बिंदु: उद्देश्य मुख्य उपग्रह EOS-N1 (एक पृथ्वी अवलोकन उपग्रह, जिसका वजन लगभग 407 किलोग्राम है) को 505 किलोमीटर की ऊँचाई वाली सूर्य-तुल्यकालिक कक्षा में 97 डिग्री के झुकाव के साथ स्थापित करना। इसके साथ 15 अन्य सह-यात्री उपग्रहों को भी तैनात किया जाना है इनमें 7 घरेलू और 8 अंतर्राष्ट्रीय ग्राहक शामिल हैं, जिनमें से 4 घरेलू उपग्रह छात्रों द्वारा निर्मित हैं । लॉन्च का विवरण दिनांक : 12 जनवरी, 2026 समय : सुबह 10:18:30 भारतीय मानक समय (IST) स्थान : सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (SDSC) SHAR, श्रीहरिकोटा में प्रथम लॉन्च पैड। लॉन्च व्हीकल (PSLV-C62) यह PSLV की 64वीं उड़ान है। इस मिशन के लिए PSLV के DL वेरिएंट का उपयोग किया जा रहा है, जो PSLV-XL/DL संस्करण में इसकी पाँचवी उड़ान है। यह 44 मीटर ऊँचा लॉन्च व्हीकल है जिसका व्यास 2.8 मीटर है । इसका उत्थापन भार 260 टन है । इसमें चार चरण हैं जो वैकल्पिक रूप से ठोस और तरल प्रणोदन का उपयोग करते है...