1. राजस्थान में शैक्षिक परिदृश्य (Educational Scenario in Rajasthan)
सचिवालय स्तर का प्रशासन
राजस्थान का सचिवालय जयपुर में स्थित है जिसे 'सचिवों का घर' कहते हैं। इस स्तर पर स्कूल शिक्षा से सम्बन्धित शैक्षिक नीतियों का निर्माण (निर्माण) किया जाता है। सचिवालय का मुखिया मुख्य सचिव होता है लेकिन शिक्षा विभाग का मुखिया, अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS)/ प्रमुख शासन सचिव (IAS)/ शासन सचिव (IAS) स्तर का होता है जिसे शिक्षा सचिव भी कहते हैं।
निदेशालय स्तर का प्रबन्धन
स्कूल शिक्षा से सम्बन्धित निर्धारित नीतियों के क्रियान्वयन, पर्यवेक्षण तथा निरीक्षण का कार्य निदेशालय स्तर पर किया जाता है। निदेशालय का मुखिया निदेशक होता है।
राजस्थान प्राथमिक शिक्षा विभाग
राजकीय संस्थाएँ (Govt. Institutes)
- निदेशालय प्रारंभिक शिक्षा राजस्थान, बीकानेर
- निदेशालय साक्षरता एवं सतत् शिक्षा राजस्थान, जयपुर
- पंजीयक, शिक्षा विभागीय परीक्षाएँ, बीकानेर
- जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET's)
स्वायत्तशासी संस्थाएँ (Autonomous Institutes)
- RSCERT, उदयपुर
- राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा परिषद्, जयपुर
- राजस्थान शिक्षाकर्मी बोर्ड, जयपुर
- राजस्थान मदरसा बोर्ड, जयपुर
- राजस्थान राज्य पाठ्य पुस्तक मण्डल, जयपुर
2. शैक्षिक प्रशासनिक संरचना और संस्थान
निदेशालय प्रारंभिक शिक्षा, बीकानेर
शिक्षा व्यवस्था के सुव्यवस्थित संचालन हेतु वर्ष 1950 में प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर की स्थापना की गई। शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए वर्ष 1997 में प्राथमिक तथा माध्यमिक शिक्षा विभाग के अलग-अलग निदेशालय स्थापित किये गए।
- निदेशालय प्रारंभिक शिक्षा, बीकानेर
- निदेशालय माध्यमिक शिक्षा, बीकानेर
1 जनवरी, 1998 से प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय स्वतंत्र रूप से कार्य कर रहा है। 2 अक्टूबर, 2010 से ग्रामीण क्षेत्र की प्रारंभिक शिक्षा पंचायती राज संस्थाओं को स्थानांतरित कर दी गई लेकिन इनका पैतृक विभाग प्रारंभिक शिक्षा विभाग ही रखा गया।
पंजीयक, शिक्षा विभागीय परीक्षाएँ- बीकानेर
विभिन्न प्रकार की परीक्षाओं (5वीं एवं 8वीं बोर्ड, D.El.Ed. आदि) की नोडल एजेन्सी के रूप में कार्य करता है। इसका कार्य परीक्षाओं का आयोजन, मूल्यांकन व परिणामों की घोषणा करना है।
राजस्थान साक्षरता एवं सतत् शिक्षा निदेशालय, जयपुर
प्रौढ़ शिक्षा, साक्षरता तथा सतत् शिक्षा के कार्यक्रमों जैसे- साक्षर भारत कार्यक्रम, पढ़ना-लिखना अभियान, नवभारत साक्षरता अभियान आदि के सफल क्रियान्वयन हेतु इसकी स्थापना 2001 में की गई है।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET)
राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद्, उदयपुर
राजस्थान राज्य पाठ्य पुस्तक मण्डल, जयपुर
राजस्थान शिक्षाकर्मी बोर्ड, जयपुर
राजस्थान के दूरस्थ व दुर्गम ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय युवक व युवतियों के माध्यम से 6 से 14 वर्ष की आयु के समस्त बालक एवं बालिकाओं को प्राथमिक शिक्षा की सुविधा देने के लिए 1984 में किशनगढ़ (अजमेर) में प्रायोगिक
शैक्षिक प्रशासनिक क्रम (Hierarchy):
शिक्षा मंत्री
↓
प्रमुख शासन सचिव (स्कूल शिक्षा)
↓
आयुक्त (स्कूल शिक्षा)
↓
निदेशक
↓
संयुक्त निदेशक (JD)
↓
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (CDEO)
↓
जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा)
↓
मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (CBEO)
↓
पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी (PEEO)
माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संस्थाएँ (सारांश)
माध्यमिक शिक्षा विभाग
माध्यमिक शिक्षा नीति का निर्धारण व क्रियान्वयन करना, माध्यमिक शिक्षा का विस्तार करना, शिक्षक-शिक्षा (प्रशिक्षण) का सुदृढ़ीकरण एवं संचालन करना, भाषाओं को प्रोत्साहन देना तथा शिक्षा से संबंधित शैक्षिक गतिविधियों का विकास व नियोजन करना इस विभाग के प्रमुख कार्य हैं -
| राजकीय संस्थाएँ (Govt. Institutes) | स्वायत्तशासी संस्थाएँ (Autonomous Institutes) |
|---|---|
| 1. निदेशालय माध्यमिक शिक्षा, बीकानेर | 1. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड |
| 2. उच्च अध्ययन शिक्षा संस्थान | 2. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा परिषद् |
| 3. राजकीय शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय, जोधपुर | 3. राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल |
| 4. शिक्षक-शिक्षा महाविद्यालय | 4. बालिका शिक्षा फाउंडेशन |
| 5. राजकीय शार्दूल स्पोर्ट्स स्कूल, बीकानेर | 5. भारत स्काउट एवं गाइड |
राजस्थान मदरसा बोर्ड, जयपुर
27 जनवरी 2003 में इसकी स्थापना प्रारंभिक शिक्षा विभाग के अधीन एक स्वायत्त शासी संस्था के रूप में की गई। मदरसों में मुस्लिम समुदाय के बच्चों को आधुनिक शिक्षा दिये जाने के उद्देश्य से 'राजस्थान मदरसा बोर्ड' का गठन किया गया।
राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा परिषद्, जयपुर
राज्य में सर्व शिक्षा अभियान के संचालन के लिए यह परिषद् बनाई गई थी। वर्तमान में इसका विलय राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद्, जयपुर में कर दिया गया है। इसके अधीन राजस्थान में समग्र शिक्षा अभियान से सम्बंधित कार्यक्रमों का क्रियान्वयन किया जा रहा है।
नोट: वर्तमान में प्रारंभिक तथा माध्यमिक शिक्षा विभाग का विलय करके **स्कूल शिक्षा विभाग** कर दिया गया है। अतः उपरोक्त सभी संस्थान स्कूल शिक्षा विभाग के अधीन कार्यरत हैं।
माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संस्थाओं का विस्तृत विवरण
-
निदेशालय माध्यमिक शिक्षा, बीकानेर
वर्तमान में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा के प्रबन्धन हेतु पृथक से माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर में कार्यरत है जिसका प्रमुख **निदेशक, माध्यमिक शिक्षा** होता है।
-
उच्च अध्ययन शिक्षा संस्थान (IASE)
-
शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय
-
राजकीय शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय, जोधपुर
यह राजस्थान का एकमात्र राजकीय शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय है जो माध्यमिक शिक्षा के अधीन आता है। यहाँ बी.पी.एड., सी.पी.एड., एम.पी.एड आदि पाठ्यक्रम संचालित होते हैं।
-
शार्दूल स्पोर्ट्स स्कूल, बीकानेर
-
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर
-
राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल
-
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा परिषद्, जयपुर
राज्य में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के संचालन के लिए इसकी स्थापना 2009 में की गई थी। वर्तमान में इसका विलय राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद्, जयपुर में कर दिया गया है जिसके अधीन राजस्थान में समग्र शिक्षा अभियान से कार्यक्रम का क्रियान्वयन किया जा रहा है।
-
बालिका शिक्षा फाउंडेशन (जयपुर)
स्थापना: 30 मार्च 1995
उद्देश्य: बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना, बालिकाओं का शत-प्रतिशत नामांकन एवं ठहराव सुनिश्चित करना तथा आर्थिक दृष्टि से निर्धन परिवारों की प्रतिभावान बालिकाओं को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करना।
-
भारत स्काउट एवं गाइड (BSG)
बालकों में असीम शक्ति और अपने विश्वास को रचनात्मक रूप देने के लिए **'वेडन पॉवेल'** ने बॉयज स्काउट की शुरूआत वर्ष 1907 में की जो क्रमिक विकास के बाद 7 नवम्बर, 1950 को भारत स्काउट एवं गाइड, नई दिल्ली नाम से अस्तित्व में आया।
एकीकृत स्कूल शिक्षा (Integrated School Education)
प्रारम्भ: 8 अगस्त, 2018 को।
इसमें पूर्व प्राथमिक से कक्षा 12 तक के समस्त प्रकार के विद्यालयों को शामिल किया गया है। एकीकृत प्रशासनिक व्यवस्था के अन्तर्गत पंचायत, ब्लॉक, जिला, सम्भाग तथा राज्य स्तर पर **एकीकृत शिक्षण संकुल** नियमानुसार स्थापित किये गये हैं।
एकीकृत स्कूल शिक्षा संकुल की प्रशासनिक संरचना (Integrated School Education Complex)
शैक्षिक प्रशासनिक क्रम (Hierarchy)
एकीकृत स्कूल शिक्षा संकुल: सरल क्रम
एकीकृत स्कूल शिक्षा संकुल
↓
राज्य स्तरीय → निदेशक
↓
संभाग स्तरीय → संयुक्त निदेशक
↓
जिला स्तरीय → मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी
↓
खण्ड स्तरीय → मुख्य खण्ड शिक्षा अधिकारी
↓
पंचायत स्तर → पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी
राज्य स्तरीय एकीकृत स्कूल शिक्षा संकुल: विस्तृत संरचना
राज्य स्तरीय एकीकृत स्कूल शिक्षा संकुल
↓
प्रमुख शासन सचिव/शासन सचिव
↓
आयुक्त स्कूल शिक्षा एवं राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद् सह विशिष्ट शासन सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग
↓
| ↓ | ↓ | ↓ | ↓ |
|
RSCERT निदेशक (IAS/RAS) |
निदेशालय माध्यमिक शिक्षा निदेशक (IAS) |
निदेशालय प्रारंभिक शिक्षा निदेशक (IAS) |
राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद् आयुक्त (IAS) |
प्रशासनिक स्तरों का विवरण
संभाग स्तरीय एकीकृत स्कूल शिक्षा संकुल
स्कूल शिक्षा के अधीन 'संभाग स्तरीय शिक्षा संकुल' स्थापित किए गए हैं। इन्हें **संयुक्त निदेशालय** भी कहा जाता है तथा इनका मुखिया **संयुक्त निदेशक** पद के समकक्ष होता है।
संभाग के समस्त जिलों के मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (CDEO) एवं पदेन **जिला परियोजना समन्वयक (DPC)** समसा, इसके प्रशासनिक नियंत्रण में कार्य करते हैं।
शिक्षा मण्डल/संभाग (Education Zone)
वर्तमान में राजस्थान के शिक्षा मण्डलों की संख्या 9 है। (उदयपुर, जयपुर, कोटा, जोधपुर, अजमेर, भरतपुर, चूरू, पाली, बीकानेर)
जिला स्तरीय एकीकृत स्कूल शिक्षा संकुल
राज्य के जिलों के स्तर पर 'मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी' एवं पदेन 'जिला परियोजना समन्वयक' (DPC), समग्र शिक्षा अभियान (समसा) के **'जिला स्तरीय स्कूल शिक्षा संकुल'** स्थापित किये गए हैं।
इसका मुखिया **'मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी' (CDEO)** एवं पदेन **'जिला परियोजना समन्वयक' (DPC)**, समग्र शिक्षा अभियान को बनाया गया है। यह **उपनिदेशक (DD)** पद के समकक्ष होता है। जिला स्तर के समस्त जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक शिक्षा, जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) प्रारंभिक शिक्षा, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक (ADPC) समग्र शिक्षा अभियान, प्रधानाचार्य डाइट आदि CDEO/DPC के अधीन आते हैं।
ब्लॉक स्तरीय एकीकृत स्कूल शिक्षा संकुल
राज्य के सभी **391** शिक्षा ब्लॉक्स पर प्रत्येक ब्लॉक पर एक 'मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी' (CBEO) तथा पदेन 'खण्ड संदर्भ केन्द्र सहयोगी' (BRCF) समग्र शिक्षा अभियान को नियुक्त किया गया है जो ब्लॉक स्तर का **सर्वोच्च पदाधिकारी** होता है।
यह 'जिला शिक्षा अधिकारी' (DEO)/समकक्षपद का होता है तथा इसके सहयोग के लिए 'अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी-प्रथम' (ACBE0-I) तथा 'अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वितीय' (ACBE0-II) एवं **संदर्भ व्यक्ति (RP)** लगाये जाते हैं।
ब्लॉक क्षेत्र के समस्त पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी (PEEOs) इनके प्रशासनिक नियंत्रण एवं पर्यवेक्षण में कार्य करते हैं।
पंचायत स्तर पर स्कूल शिक्षा संकुल
**28 जनवरी, 2017** से राज्य की समस्त ग्राम पंचायतों के आदर्श विद्यालयों के मुखिया को **'पदेन पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी (Panchayat Elementary Education Offices, PEEO)'** बनाया गया। शहरी क्षेत्र के विद्यालय के लिए **'शहरी संकुल प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी (Urban Cluster Elementary Education Offices, UCEEO)'** की स्थापना की गई है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें