आप कभी किसी अंतिम संस्कार में गए हैं वो बंदा(मृत व्यक्ति) इस तरह होता है,
आप जाकर उसको बोलिए मेरे पास तुम्हारे लिए 1 बिलियन डॉलर हैं उसको कोई मतलब नहीं है,
आप उससे कहिये तुम्हारे लिए मेरे पास एक सोने का पहाड़ है उसको कोई मतलब नहीं है,
आप जाकर उससे बोलिए तुम्हारे लिए मेरे पास सबसे सुन्दर औरत है,
इन सब चीज़ों के लिए - वो पूरी जिंदगी दौड़ता रहा अब अचानक उसे किसी चीज़ में कोई इंटरेस्ट नहीं है,
एक बार आप के अन्दर से जीवन निकल गया तब वो सारी कम्बख़्त चीजें जो आप जुटाते रहे हैं कोई मायने नहीं रखतीं है ना,
असल में आपके पास सिर्फ़ एक चीज़ है "जीवन" आपके पास केवल जीवन ही तो है बाकी सब आपके सिर में है बस कल्पनाएं हैं,
आप इस जीवन को कैसे रखते हैं आप इससे क्या बनाते हैं बस यही सबसे महत्वपूर्ण चीज़ है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें