सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

12th fail Book review

 

किताब का नाम12th फेल 

लेखक- अनुराग पाठक

प्रकाशकNeolit Publications 

कुल पन्ने175 

रेटिंग4/5 स्टार्स

अनुराग पाठक जी की लिखी हुई किताब '12th फेल' एक ऐसे लड़के की सच्ची कहानी हमे बताती है, जिसके साथ हिंदुस्तान का हर एक युवा खुद को कही ना कही जुड़ा हुआ महसुस करेगा। चाहे वो मुद्दा भ्रष्टाचार का हो, हमारे देश की कमजोर शिक्षा व्यवस्था का हो या फिर बढ़ती बेरोजगारी का, अनुराग जी की ये किताब हर उस पहलु को हमारे सामने रखती है जिनके बारे मे लोगो का जागरुक होना आवश्यक है, ताकि उन समस्याओ का समाधान निकाला जा सके।

ये कहानी मध्यप्रदेश के एक छोटे से गांव बिलग्राम की हैं, जहा मनोज शर्मा नाम का एक लड़का रहता है जो अपनी बारहवी की परीक्षा के लिये तैयारी कर रहा है। लेकिन उसका ध्यान पढ़ाई से ज्यादा नकल करने मे रहा है, और इस बार भी वो यही सोच कर खुश है की वह नकल करके पास हो जायेगा। पर बदकिस्मती से उस दिन SDM दुस्यंत सिंह की कड़ी आदेशों की वजह से वो नकल नही कर पाता। और फिर कुछ दिनो बात उसे पता चलता है की वह बारहवी की परीक्षा पास नही कर पाया है। 

दुसरा कोई होता तो ये बात सुनकर पूरी तरह से टूट जाता, पर मनोज अपनी विफलता से सीख लेकर आगे बढ़ने का जज़्बा दिखाता है, और खुद से वादा करता है की वो UPSC का एग्जाम पास करके दिखायेगा। अब देखना है की वाकई मे मनोज ये कठिन परीक्षा पास करने में सफल होता है, या गरिबी और दुर्भाग्य के जाल में फंसकर अपना सब कुछ खो देता है।

इसका उत्तर जानने के लिये आपको ये किताब पढ़ना होगा। 

अनुराग जी ने कहानी को बड़े ही रोचक ढंग से प्रस्तूत किया हैं। अगर बात की जाये लेखनशैली की तो वो लाजबाब हैं। अनुराग जी की लेखनशैली, शब्दो का चयन, बर्णन करने की कला इतनी बेमिशाल हैं की वो पाठकों को कहानी से बांधे रखती है। ओवरऑल ये एक बेहतरीन किताब है जो आपको हर एक मुसीबत का सामना करना और अपने लक्ष पर स्थिर रह कर आगे बढ़ चलने की कला सिखाती हैं।

में इस किताब को 4.5 स्टार्स देना चाहूँगा और आप सबसे गुजारिश करूंगा की इस किताब को एकबार जरूर पड़े।

इस किताब को अभी खरीदनें के लिए क्लिक करें..👇👇

12th fail Book
12th fail Book
12th fail Book








टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Arattai v/s whatshap

अरट्टै (Arattai) ऐप और WhatsApp: अक्टूबर 2025 तक की पूरी जानकारी और तुलना अरट्टै (Arattai) ऐप और WhatsApp: अक्टूबर 2025 तक की पूरी जानकारी और तुलना 1. अरट्टै ऐप की पूरी जानकारी (Latest: अक्टूबर 2025) मूल और विकास: यह एक "मेड इन इंडिया" मैसेजिंग ऐप है, जिसे चेन्नई स्थित **ज़ोहो कॉर्पोरेशन (Zoho Corporation)** ने बनाया है। नाम का अर्थ: 'अरट्टै' शब्द तमिल भाषा से लिया गया है, जिसका अर्थ है **"सामान्य बातचीत"** या "गपशप"। लॉन्च: इसे जनवरी 2021 में लॉन्च किया गया था। गोपनीयता नीति: ज़ोहो की दृढ़ प्रतिबद्धता है कि यह उपयोगकर्ताओं के व्यक्तिगत डेटा का उपयोग विज्ञापन के लिए नहीं करेगा। यह "डेटा संप्रभुता" (Data Sovereignty) पर केंद्रित है। डेटा होस्टिंग: ऐप का सारा डेटा भारत-स्थित सर्वरों पर स्टोर किया जाता है। हालिया वृद्धि (अक्टूबर 2025): सरकारी मंत्रियों के सार्वजनिक समर्थन के बाद सितंबर 2025 के अंत मे...

जोहो कॉर्पोरेशन की अनोखी कहानी

गाँव से ग्लोबल टेक दिग्गज तक: जोहो कॉर्पोरेशन की अनोखी कहानी गाँव से ग्लोबल टेक दिग्गज तक: जोहो कॉर्पोरेशन की अनोखी कहानी अगर आप टेक्नोलॉजी की दुनिया पर नज़र रखते हैं, तो आपने जोहो कॉर्पोरेशन (Zoho Corporation) का नाम ज़रूर सुना होगा। यह कोई साधारण टेक कंपनी नहीं है। यह भारतीय नवाचार, दृढ़ संकल्प और एक अनोखे व्यावसायिक दर्शन का प्रतीक है। उस दौर में जब हर स्टार्टअप फंडिंग और शहरी चमक-दमक के पीछे भाग रहा था, जोहो ने एक बिल्कुल अलग राह चुनी—और दुनिया को दिखा दिया कि सफलता के लिए सिलिकॉन वैली की ज़रूरी नहीं है, एक मज़बूत **विजन** काफ़ी है। I. संस्थापक, कहानी और विज़न: श्रीधर वेंबू जोहो की कहानी इसके संस्थापक श्रीधर वेंबू के असाधारण विज़न से शुरू होती है। श्रीधर वेंबू: IITian से पद्म श्री तक श्रीधर वेंबू **आईआईटी मद्रास** से ग्रेजुएट हैं और अमेरिका की प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से पीएचडी किए हुए हैं। उन्होंने अमेरिका में एक आरामदायक जीवन छोड़ दिया और भारत वापस आकर 1996 में **एडवेंटनेट (AdventNet)** नाम से कंपनी की शुरुआत की, जो बाद में ...