श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन
💐💐💐🙏🙏🙏
बाल मन की सरलता, ऋषि चित्त की सहजता
एवं
लोकतंत्र की सात्विक मर्यादाओं के मूर्तरूप,
भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष 'भारत रत्न'
श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी
की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
आपका देवतुल्य जीवन, हम सभी देशवासियों के लिए एक महान प्रेरणा है।
अटल बिहारी वाजपेयी जी
जीवन परिचय
जन्म:--- 25 दिसम्बर 1924
ग्वालियर {मध्य प्रदेश} मे हुआ।
शिक्षा:--- लक्ष्मीबाई कॉलेज, ग्वालियर एवं डीएवी कालेज, कानपुर
आरम्भिक जीवन :--- उत्तर प्रदेश में आगरा जनपद के प्राचीन स्थान बटेश्वर के मूल निवासी पंडित कृष्ण बिहारी वाजपेयी {उनके पिता} मध्य प्रदेश की ग्वालियर रियासत में अध्यापक थे, अटल बिहारी वाजपेयी जी की माता का नाम कृष्णा वाजपेयी था।
अटल बिहारी वाजपेयी छात्र जीवन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक बने तथा तभी से राष्ट्रीय स्तर की वाद विवाद प्रतियोगिताओं में भाग लेते रहे
कानपुर के डीएवी कॉलेज से राजनीति शास्त्र में एम.ए. की परीक्षा उत्तीर्ण की।
सर्वतोमुखी विकास के लिए किए गए योगदान तथा असाधारण कार्यों के लिए 2015 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
वे एक हिंदी के प्रसिद्ध कवि भी थे।
वह भारत के तीन बार प्रधानमंत्री भी रहे ।
प्रथम बार --- 16 मई 1996 से 1 जून 1996 तक {लखनऊ, उत्तर प्रदेश---चुनावी क्षेत्र } भारतीय जनता पार्टी ।
दूसरी बार --- 19 मार्च 1998 से 19 अक्टूबर 1999 तक {लखनऊ, उत्तर प्रदेश--- चुनावी क्षेत्र} भारतीय जनता पार्टी।
तीसरी बार --- 19 अक्टूबर 1999 से 22 मई 2004 तक {लखनऊ, उतर प्रदेश--- चुनावी क्षेत्र } भारतीय जनता पार्टी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें