Modi in Kedarnath: PM बोले- तबाही के बाद केदारनाथ का गौरव फिर लौटा, मैं सौभाग्यशाली कि मुझे सेवा का मौका मिला
PM Narendra Modi Kedarnath Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे. यहां उन्होंने बाबा केदार का रुद्राभिषेक किया. फिर उन्होंने आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण भी किया.
मोदी बोले - केदारनाथ के विकास कार्यों पर ड्रोन से रहती है नजर
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने बताया कि वह केदारनाथ में हो रहे विकास कार्यों पर लगातार दिल्ली से नजर बनाकर रखते थे. वह ऐसा ड्रोन फुटेज के जरिए किया करते थे. विकास कार्यों में दिशा दिखाने के लिए पीएम ने वहां के सभी रावल-पिरोहितों का धन्यवाद किया.
ईश्वर की कृपा से हुआ केदारनाथ का विकास कार्य - मोदी
मोदी बोले कि बरसों पहले जो नुकसान यहां हुआ था, वो अकल्पनीय था। जो लोग यहां आते थे, वो सोचते थे कि क्या ये हमारा केदार धाम फिर से उठ खड़ा होगा? लेकिन मेरे भीतर की आवाज कह रही थी की ये पहले से अधिक आन-बान-शान के साथ खड़ा होगा. यह विकास कार्य ईश्वर की कृपा से हुआ. इस आदि भूमि पर शाश्वत के साथ आधुनिकता का ये मेल, विकास के ये काम भगवान शंकर की सहज कृपा का ही परिणाम हैं.
पूजा - अर्चना🪔🪔🙏🙏🚩🚩
👇👇👇
जय बाबा केदार' के साथ पीएम मोदी का संबोधन शुरू
पीएम मोदी ने 'जय बाबा केदार' के उद्घोष के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की है. मोदी बोले कि हमारा देश तो इतना विशाल है, इतनी महान ऋषि परंपरा है. एक से बढ़कर एक तपस्वी आज भी भारत के हर कोने में आध्यात्मिक चेतना को जगाते रहते हैं.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें